सिर पर मुकुट -अकबर बीरबल की कहानी

सिर पर मुकुट 

अकबर बीरबल की कहानी 

एक बार की बात है  बादशाह अकबर भोजन कर रहे थे।  उनके प्रियः मंत्री बीरबल भी पास ही खड़े थे। मेज पर बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन रखे हुए थे उनमे से एक बैंगन की सब्जी थी। अकबर को बैंगन की सब्जी अच्छी नहीं लगी थी। उन्होंने बीरबल  से पूछा " क्या तुम बैंगन की सब्जी पसंद करते हो ? बीरबल बहुत चतुर थे वे जान गए कि राजा को बैंगन की सब्जी अच्छी नहीं लगी।
बीरबल ने कहा जहाँपनाह यह सब्जी नहीं है इसका स्वाद बेकार है तब अकबर ने भी  हां में हां मिलाते हुए कहा इसका स्वाद बेकार है यह देखने में भी अच्छी नहीं हे
फिर बीरबल ने कहा इसे तो गधे ही पसंद कर सकते है।
कुछ दिन बाद अकबर रात्रि का भोजन कर रहे थे मेज पर बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन रखे हुए थे उनमे से एक बैंगन की सब्जी थी। जो बहुत स्वादिष्ट और जायकेदार थी राजा ने उसे चखा और पसंद किया और कहा बैंगन एक अच्छी सब्जी है। उन्होंने बीरबल  से पूछा " क्या तुम बैंगन की सब्जी पसंद करते हो ? बीरबल बहुत चतुर थे
बीरबल ने कहा जहाँपनाह यह दुनिया की सर्व श्रेष्ठ  सब्जी है बैंगन सब्जियों का राजा है इसलिए इसके सिर पर मुकुट है
तब बादशाह ने कहा में सोचता था कि यह सब्जी तो सिर्फ गधो के लिए है।  बीरबल झुका और कहा में मानता हूँ तभी तो एक गधे ने उसे पसंद किया।
यह सुनकर बादशाह लज्जित होकर हसने लगा।


निष्कर्ष -हर बात सोच समझकर बोलनी चाहिए।

उम्मीद है आपको यह कहानी जरूर पसंद आई होगी। ..... अकबर बीरबल की कहानी 



Comments